शुक्रवार, 18 दिसंबर 2015

समझना होगा कैसे सीना ज़ोर हैं ये लोग चोरी और बरजोरी। भ्र्ष्टाचार को भी ग्लैमराइज कर रहें हैं ये लोग।

भ्रष्टाचार की बरात ,चलो हमारे साथ दूल्हा होगा घोड़ी पर ,दुल्हन माँ हथनी पर।

भ्रष्टाचार की बरात ,चलो हमारे साथ

दूल्हा होगा घोड़ी पर ,दुल्हन माँ हथनी पर।

भाव जगत में लाकर आपको कल्पना करनी होगी। बाहर आपको न घोड़ी दिखाई देगी न हथनी ,अलबत्ता सवार अपनी हेंकड़ी में ज़रूर दिखाई देंगे।

बरात मशहूर पीज़ा हाउस से चलके पटियाला कोर्ट तक जाएगी।

भवदीय तमाम भ्रष्टाचार पालक।

नारे तमाम रास्ता जो भी लगें उनकी आंतरिक ध्वनि यही होगी -भ्रष्टाचार पारित करो। ऊपर से सुनाई देगा -भ्रष्टाचार निवारण कांग्रेस। तानाशाही नहीं चलेगी। मणिशंकर अय्यर पाकिस्तान का झंडा उठाकर बुलंद आवाज़ में कहेंगे - हमें लाओ ,संवाद बढ़ाओ।

दूल्हा गला फाड़ कर तमाम रास्ते चिल्लाएगा। भ्रष्टाचार  . मोदी ,तानाशाही ,तोड़ तोड़ कर बोलता नज़र आएगा वाक्यों को। आपको भावित होना होगा देश की आत्मा के साथ।समझना होगा इन अराजकतावादी कांग्रेसियों के असल इरादे को। न्यायपीठ पर सीधा हल्ला बोल धावा है यह। 

समझना होगा कैसे सीना  ज़ोर हैं ये लोग चोरी और बरजोरी। भ्र्ष्टाचार को भी ग्लैमराइज कर रहें हैं ये लोग। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें