शनिवार, 25 जून 2016

पुनरपि जनमम् , पुनरपि मरणं पुनरपि जननी ,पुनरपि शयनं।

पुनरपि जनमम् , पुनरपि मरणं पुनरपि जननी ,पुनरपि शयनं।





नुगरा कोई न मिले ,मुझे अवगुण मिलो हज़ार ,

इक नुगरे  के शीश पर ,लख -पापन का भार। 

                      (२ )

मूरख का मुख बंब है ,बोले बचन भभँग ,

दारु का मुँह बंद है (चुप्प )है ,गुरु रोगन ब्यापे अंग। 

                    (३)

मैंने अपने जीने की राह को आसाँ कर लिया है ,

कुछ से मुआफ़ी मांग ली है ,कुछ को मुआफ कर  दिया है। 

काल चिंतन :चिंता ,निराशा ,क्रोध ,लालच और वासना (डिज़ायर )-मृत्यु के ये पांच एजेंट हैं ,जो निरंतर हमें मौत के मुँह में ले जा रहे है। 

जन्म -मृत्यु चक्र से मुक्त होना है तो इन पाँचों  से बचके निकलिये। वर्ना -

पुनरपि जनमम् , पुनरपि मरणं   

पुनरपि जननी ,पुनरपि शयनं। 

https://www.youtube.com/watch?v=z7RR73532OQ

शुक्रवार, 24 जून 2016

Contemporary Relevance of Guru Granth Sahib (Hindi)

Contemporary Relevance of Guru Granth Sahib (Hindi)
Jagbir Singh
1,488 views
A lecture on Contemporary relevance of Guru Granth Sahib, by Prof. Jagbir Singh at Seminar organized by Punjabi Academy Uttar Pradesh at AMU Aligarh on…
YOUTUBE.COM

बुधवार, 18 मई 2016

शरीर तो जड़ है। आत्मा ही उसे चैतन्य किए रहता है। आत्मा की व्याप्ति सारे शरीर में रहती है ,होती है.लेकिन शरीर जब जर्जर हो जाता है आत्मा को सम्भाले नहीं रख पाता ,आत्मा (चैतन्य दिव्यांश परमात्मा का ) ,इसे छोड़ दूसरे शरीर में चला जाता है। अपने कर्मों के अनुरूप उसे नया बाना ( चोला /जीव योनि )मिल जाती है।

तो फिर मरता कौन है ?

शरीर तो जड़ है। आत्मा ही उसे चैतन्य किए रहता है। आत्मा की व्याप्ति सारे शरीर में रहती है ,होती है.लेकिन शरीर जब जर्जर हो जाता है आत्मा को सम्भाले नहीं रख पाता ,आत्मा (चैतन्य दिव्यांश परमात्मा का ) ,इसे छोड़ दूसरे शरीर में चला जाता है। अपने कर्मों के अनुरूप उसे नया बाना ( चोला /जीव योनि )मिल जाती है। 

आत्मा सनातन है अनादि है ,सर्वत्र व्याप्त है ,कभी मरता नहीं है ,न कभी पैदा होता है। 

आत्मा का देहांतरण होता है। तो फिर मरता कौन है ?शरीर तो जड़ है ,पाँच तत्वों का जमावड़ा है।क्रिया करनी पड़ती है ,शरीर की आत्मा के निकल जाने के बाद। आँख ,नाक ,कान, मुख ,चमड़ी  सब अभी भी रहते हैं लेकिन न आँख अब देखती है न कान सुनते हैं न मुख अब  बोलता है न चमड़ी स्पर्श का अनुभव करती है। 

कौन है वह जो आँख की भी आँख है ,कान का भी कान है (श्रवण है ),मुख का सम्भाषण है ,चमड़ी का स्पर्श अनुभव करता है। नासिका की गंध है ?कहाँ गया वह। उपनिषद का ऋषि कहता है यह शरीर एक वृक्ष के समान है जिस पर दो पक्षी रहते हैं। एक जो वृक्ष के फल खाता है ,सुख दुःख का भोक्ता है और दूसरा सिर्फ साक्षी भाव से उसको ऐसा करते हुए देखता है। वह पक्षी जो सुख दुःख का अनुभव करता है बद्धजीव है ,दूसरा परमात्मा है। 

जीव जब तक खुद को शरीर मानता है त्रिगुणात्मक प्रकृति (माया ,कृष्ण की बहिरंगा शक्ति ,एक्सटर्नल एनर्जी )से भ्रमित रहता है। वह यह भी नहीं जानता वह न भोक्ता है न कर्ता ।भुक्त है। असली भोक्ता तो कृष्ण है (वह परमात्मा है जो गुणातीत बना रहता ,भोक्ता है फिर भी भोग से अलिप्त रहता है ). कर्ता प्रकृति के तीनों गुण हैं -सतो -रजो -तमो ,क्षण प्रतिक्षण किसी एक गुण का प्राबल्य बना रहता है शेष दो को दबाकर।इन्द्रियाँ अपने अपने विषयों में रमण करती रहतीं हैं।

सोमवार, 18 अप्रैल 2016

संघ प्रतीक है राष्ट्रीय गौरव ,अक्षुण भारतीय संस्कृति और उस सनातन धारा को जो युगों से प्रवहमान है। किस माई के लाल ने अपनी माँ का दूध पीया है जो भारत से संघ का सफाया कर सके।

संघ ही शक्ति है कलियुग की

माननीय नीतीश कुमार जीत के अहंकार में बड़बोलेपन से ग्रस्त होते दिख रहें हैं। जो काम नेहरु खानदान आज तक न कर सका ,कोई मीरजाफर न कर सका उसे करने की बात नीतीश कह रहें हैं :संघमुक्त भारत बनाएंगे नीतीश।

कहीं नीतीश कुमार नेहरू मदरसे जनेऊ  के पढ़े लिखे तो नहीं हैं ,बिहार में तो नालंदा की परम्परा रही है। कहीं नीतीश अफ़ज़ल गैंग के कन्हैया से तो  दीक्षा नहीं ले बैठे हैं जो ऐसी अहकी -बहकी बातें कर रहें हैं।

श्रीमान नीतिश जी संघ को तोड़ने का काम आज तक कोई सोनिया न कर सकी कोई राहुल न कर सका ,उनका कोई धर्मगुरु पॉप न कर सका वह आप अंजाम देंगे , उस बिहार की धरती से जहां ऐसे ही लोगों के कुशासन  के खात्मे के लिए कौटिल्य पैदा हुए थे।

संघ प्रतीक है राष्ट्रीय गौरव ,अक्षुण भारतीय संस्कृति और उस सनातन धारा को जो युगों से प्रवहमान है। किस माई के लाल ने अपनी माँ का दूध पीया है जो भारत से संघ का सफाया कर सके।

जनाब नीतीश  कुमार कांग्रेस मुक्त भारत और संघ मुक्त भारत का यकसां अर्थ नहीं है। कांग्रेस भ्रष्ट तंत्र का प्रतीक बन चुकी थी उसे अपनी मौत मरना ही था ,कांग्रेस तो  राजनीतिक पार्टी है ,संघ तो भारत को जोड़ने वाली एक सांस्कृतिक संघटन है ,कड़ी है सांस की धौंकनी है जन मन  की।  

शनिवार, 16 अप्रैल 2016

क्या केसी आश्वश्त कर सकते हैं कि मरते वक्त वे राम नाम न लेकर अशोक का नाम लेंगे ?यदि हाँ तो फिर हम भी भाजपा से अपील करेंगे वे यूपी में अशोक राज्य लाने की बात करें।

राजनीति में मूर्खों की जमात इकठ्ठी हो गई है , एक मंदमति शहजादे को ही देश नहीं ओट पा रहा था ,अब केसीत्यागी (चाकर नीतीश कुमार )चंद वोटों की खातिर राम राज्य के ऊपर अशोक राज्य की बात कर रहें हैं। बेशक हम अशोक राज्य लाने की बात कहेंगे,केसी ये बतादें क्या मरते वक्त वह अशोक अशोक कहने तैयार हैं (राम नाम की जगह ).

हुआ यूं ,भाजपा की तरफ से बयान आया हम मूल्य आधारित रामराज्य लाएंगे उत्तर प्रदेश में ,भले राम मंदिर न बना पाएं।

गली मोहल्ले में फसाद करके हम राम मंदिर नहीं बना सकते और फिलवक्त भाजपा के पास पूर्ण बहुमत (राज्य और लोकसभा दोनों को मिलाकर )है नहीं।

केसीत्यागी झट बोले -रामराज्य  की बात करने लगे अब ,जब राम मंदिर बना न पाये। राज्य सम्राट अशोक का क्या बुरा है ?तो भैया फिर अशोक ही  क्यों हर्षवर्धन राज्य लाओ ,अशोक पर क्यों रुक गए ?और पीछे जाते।

यानी मूर्खता की कोई ऊपरी सीमा अब राजनीति में रह नहीं गई है। चंद वोटों की खातिर राजनीति के धंधेबाज़ परस्पर मूर्खता के अनवरत मुकाबले में कूद पड़े हैं।

क्या केसी आश्वश्त  कर सकते हैं कि मरते वक्त वे राम नाम न लेकर अशोक का नाम लेंगे ?यदि हाँ तो फिर हम भी भाजपा से अपील करेंगे वे यूपी में अशोक राज्य लाने की बात करें। 

गुरुवार, 14 अप्रैल 2016

मूर्खता में महामूर्ख कहा जा सकता है कांग्रेस के इस शहजादे को जिसे न राजनीति की समझ है न समाज विज्ञान की

महामूर्खता में दुनिया भर में इस शहजादे को कोई सानी नहीं
माननीय भीम राव अम्बेडकर  जयंती पर विशेष :मूर्खों का मुकाबला 

राहुल गांधी हैदराबाद जाते हैं तो अम्बेडकर  की तुलना रोहित वैमुला  से कर बैठते हैं। श्रीनगर जाते तो अफ़ज़ल गूर (कांग्रेस के गुरु जी )से करते। वो कहाँ पर क्या बोल दें  इसका कोई निश्चय नहीं। मूर्खता में महामूर्ख कहा जा सकता है कांग्रेस के इस शहजादे को जिसे न राजनीति की समझ है न समाज विज्ञान की। किसी ने अपनी माँ का दूध पीया है तो इस शहजादे को मूर्खता में मात देकर दिखाये। महामूर्खता में दुनिया भर में इस शहजादे को कोई सानी नहीं। 

इसलिए मूर्खता में मायावती चाहे तो भी शहजादे को मात नहीं दे सकतीं। अब बहन मायावती विधिवत पढ़ी लिखी तो हैं नहीं उनकी बुद्धि माननीय काशीराम जी से आगे की बात नहीं सोच सकती। इसलिए  उन्होंने भीम राव अम्बेडकर की तुलना काशीराम जी से कर दी। जिनका भारतीय राजनीति में योगदान बस इतना भर है ,उन्होंने नारा दिया -

तिलक तराजू और तलवार ,इनको मारो जूते चार। 

सवर्णों को जूते मारो खुले आम बोलते थे काशीराम -चूढे चमार बैठे रहे बाकी लोग जा सकते हैं।  आज किसी को ऐसा कहके दिखाओ लेने के देने पड़ जाएंगें। 

और वो डीएस ४ (दलित सोशलिस्ट फ़ोरम ) को भी को अपना अस्तित्व बचाए रखने के लिए आज बहुजन समाज(वादी )पार्टी बनना पड़ा है। सवर्णों को ज्यादा टिकिट मिलते हैं यहां। मनुवाद को कोसते कोसते मायावती खुद मनुवादी हो गईं हैं।  



गुरुवार, 7 अप्रैल 2016

कहीं ये औरंगज़ेब के ज़ुल्मों के प्रतीकों को मटियामेट करने की साज़िश तो नहीं हैं जो केजरबवाल गैंग ने इस्लामिक कटटरपंथियों ,इस्लामी जेहादियों की शह पर रची हो।दिल्ली में तो अवैध सीढ़ियों मस्जिदों को जाल रास्तों के क्या नै दिल्ली रेलवे स्टेशन के रास्ते में आ रहा है। है किसी गैंगस्टर में हौसला हनुमान मंदिर की तरह उसे भी हटाने का ?

प्याऊ तुड़वाने के सबब

जीवन के प्रवाह के बीच जल एक सेतु है। प्याऊ भारतीय संस्कृति का जीवंत प्रतीक है। इसका किसी मंदिर मस्जिद गुरद्वारे से संबंध न होकर जीवन की निरंतरता से जीवन के प्रवाह से रिश्ता है। कच्चे घड़ों में पानी को सुरक्षित तरीके से ढक के  आज भी दुकानों के रास्तों के आगे रख दिया जाता है ,क्या दिल्ली सरकार उन घड़ों को भी तुड़वाएगी ?

जब जल की कमी से जीवन ही  नहीं रहेगा तब चांदनी चौक के विकास का मतलब क्या  रह जाएगा। चांदनी चौक इलाके में गुरद्वारे की  बाहरी  छबील गिरवाने की बात हो या दिगंबर जैन लालमन्दिर तथा गौरी शंकर मंदिर की प्याऊ को ज़मींदोज़  करने की बात हो , केजर बवाल की सोची समझी चाल का नतीजा लगते हैं। अल्का लम्बा का दवाब रंग लाया है तभी तो हनुमान मंदिर और भाई मतिदास स्मारक भी अब स्मृति शेष होने हैं।

कहीं ये औरंगज़ेब के ज़ुल्मों के प्रतीकों को मटियामेट करने की साज़िश तो नहीं हैं जो केजरबवाल गैंग ने इस्लामिक कटटरपंथियों  ,इस्लामी जेहादियों की शह पर  रची हो।दिल्ली में तो अवैध सीढ़ियों मस्जिदों को जाल रास्तों के क्या नै दिल्ली रेलवे स्टेशन के रास्ते में आ रहा है। है किसी गैंगस्टर में हौसला हनुमान मंदिर की  तरह उसे भी हटाने का ?

न्यायपीठ तो कल जल को आईपीएल से ज़रूरी बतला चुकी है। ये प्याऊ पे शामत  कैसे आ गई ?किसका दवाब रंग दिखा गया ?