सोमवार, 2 जुलाई 2018

धोती चप्पल दीदी जी | ऐसा कर्म नसीबी जी ||

बस यूं ही आहत मन से भारत धर्मी समाज के प्रमुख डॉ.  नंद लाल मेहता वागीश जी से मन की व्यथा कही थी।"" 'पूजा' को प्रतिबंधित करतीं कोलकाता में दीदी जी ,चप्पल धोती दीदी जी।"" ताकि मोहर्रम का जुलूस शांति से निकल जाए फिर चाहे जो हो सो हो ....और बस वागीश जी ने पूरा इतिहास उड़ेल दिया ,राष्ट्रीय उद्बोधन के संग -संग कर्तव्यबोध से च्युत दिखती दीदी जी को उनका कर्तव्य भी याद करवा दिया बंगला गौरव भी उनका दुर्गेश रूप भी। इस कविता के माध्यम से जो हुंकार बन के उठी है और करुणा से संसिक्त हो प्रार्थना  के स्वरों में ढ़ल गई है : 

धोती चप्पल दीदी जी | 

ऐसा कर्म नसीबी  जी || 
               (१ )
झांसी झपटी अंग्रेज़न  पर ,

टूट पड़ी तुम कमरेडन पर | 

कमर तोड़ दी उनकी ऐसी ,

अब तक करते सी सी सी || 

मत भूलो कोलकाता है ,

भारत गर्व सुहाता है ,

माँ गौरी और माँ काली ,

इन के बिन क्या बंगला री | 

इनकी आस -निरास करोगी ,

तुष्टि हेतु घास चरोगी | 

काम न आएं चाँद सितारे ,

सूरज का उपहास करोगी | 

राजनीति यह छिछली जी ,

कुछ तो सोच करो सीधी | 

धोती चप्पल दीदी जी ||  

           (२ )

कोलकाता का अपना मानक ,

अपना वेष और अपना बानक | 

मिल -फोटो में जल्दी क्या थी ,

माया -जीव देख लिपटी -सी | 

ईस्ट इंडिया भारत आई ,

मॉम इठलिया साथ जमाई | 

पर के सपने ,सपने हैं ,

अपने तो फिर अपने हैं। 

राम ,रवींद्र ,नरेन काली ,

भाषा कितनी मधुराली | 

करो न ऐसा ,रूठे काली ,

आज की कुर्सी कल खाली | 

फिर क्या बैठ करीसी जी ,

इतनी समझ करीबी जी | 

धोती चप्पल दीदी जी ||  

           (३ )

वोट बड़ा या देश बड़ा ! 

मन का प्रश्न कहीं गहरा | 

देश बचा तो प्यार मिलेगा ,

ज्यों वर्षा -जल -भीगी जी | 

धोती चप्पल दीदी जी | | 

प्रस्तुति :वीरुभाई (वीरेंद्र शर्मा ),पूर्व -व्याख्याता भौतिकी ,यूनिवर्सिटी कॉलिज ,रोहतक एवं प्राचार्य राजकीय स्नाक्तोत्तर कॉलिज ,बादली (झज्जर ),हरयाणा 





बुधवार, 27 जून 2018

ये वही लोग हैं जो कहते तो अपने को नबी का गुलाम हैं लेकिन गुलामी इटली वाली बीबी की करते हैं

सोशल मीडिया पर खालिस्तान पाकिस्तान ज़िंदाबाद करवाने वाले छद्म विडिओ कौन इम्प्लांट करवा रहा है इसे बूझने के लिए विशेष कोशिश नहीं करनी पड़ेगी। ये वही लोग हैं जो कहते तो अपने को नबी का गुलाम हैं लेकिन गुलामी इटली वाली बीबी की करते हैं वह जिसे न सिख गुरुओं की परम्परा का बोध है न सर्वसमावेशी  सनातन धर्मी धारा का। 

उसी की लिखी पटकथा का मंचन करते रहते हैं सैफुद्दीन सोज़ और नबी गुलाम आज़ाद और फिर यकायक शीत निद्रा में चले जाते हैं। 

बानगी देखिये  व्हाटऐप्स पर प्रत्यारोप किये एक विडिओ की :" एक छद्म सरदार  के आगे दो माइक्रोफोन हैं जिन पर वह इनकोहिरेंट स्पीच परस्पर असंबद्ध बातें एक ही साथ बोल रहा है। खालिस्तान, १९८४ के दंगे ,मुसलमान दुनिया भर में इतने हैं के वे पेशाब कर दें तो तमाम हिन्दू उसमें डुब जाएँ "  

कहना वह ये चाहता है खलिस्तानी उस पेशाब में तैर के निकल जायेंगें। 

ज़ाहिर है ये सरदार नकली था। इटली वाली बीबी का एक किरदार था। असली होता तो गुरुगोविंद सिंह की परम्परा से वाकिफ होता जिन्होंने औरग़ज़ेब के पूछने पर कहा था -हिन्दू है मज़हब हमारा। असली सरदार होता तो गुरु अर्जन देव की कुर्बानी से मतिदास के ज़ज़्बे से वाकिफ होता। 

ये वही इटली वाली बीबी है जिसनें ठगबंधन को कर -नाटक में समर्थन तो दे दिया लेकिन चै चै चीं चीं अभी तक रुकी नहीं है। ये वही बीबी है जो सिख और जैनियों को सनातन धर्म से छिटका कर अब कर -नाटक में लिंगायत में अलहदगी के बीज बो रही है। 

रणदीप सिंह सुरजेवाला इन्हीं बीबी का अजेंडा बढ़ा रहे हैं। ये चेहरे परस्पर भले अलग दीखते हों एक ही पटकथा के किरदार हैं : सोज़ सैफुद्दीन ,गुलाम नबी आज़ाद (?)और रणदीप सिंह सुरजेवाला।  

शनिवार, 23 जून 2018

चीनी तक आते आते गन्ने से पोषक तत्वों का ..... सफाया ?

चीनी तक आते आते गन्ने से पोषक तत्वों का ..... सफाया ?


गन्ना चूसना जहां दन्तावली का व्यायाम है वहीँ शरीर को तमाम किस्म के आवश्यक खनिज लवण (Minerals )मयस्सर हो जाते हैं। गुड़ (Jaggery and jaggery powder )भुने हुए चने (Roasted gram )हीमोग्लोबिन को बढ़ाते हैं नियमित सेवन से।

 गन्ने की छोटी बहन शक्कर (लाल भूरे  रंग की  )भी खनिजों से भरपूर बनी रहती है। पीली बूरा तक सब ठीक है। लेकिन सफ़ेद बूरा और फिर खांड से भी आगे चीनी तक आते आते परिष्कृत सफ़ेद चीनी से पोषक तत्वों का सफाया हो लेता है। परिष्कृत चीनी का सेवन शरीर से पोषक तत्व निकाल बाहर करता है।

अक्सर शक्कर को भी लोग चीनी समझे रहते हैं कई तो वाकिफ ही नहीं हैं शक्कर से (गुड़ वाली शक्कर )कहकर  दू -

कानदार को भी समझाना पड़ता है।

Leaching of minerals takes place from the body by constant use of refined sugar ,(white sugar )  .

A  one liter can (and or bottle )of coke contains about sixteen tea spoonful of sugars .

Glycemic Index of refined sugar is highest ,it quickly shows in the blood.

Brown sugar may retain upto 50 p.c of micro -nutrients.But refined sugar (simple sugar )is devoid of it .The G.I of brown sugar is also relatively low .

बुधवार, 30 मई 2018

क्या महाठगबंधन के पास एक भी मोदी है

जनता को सिर्फ मोदी विरोध नहीं कार्यक्रम और मुद्दे चाहिए। गठबंधनियाँ राजनीतिक पार्टियां  कांग्रेस के सबसे अल्पबुद्धि उस बालक के नेतृत्व में शामिल नहीं दिखना चाहतीं जिस अबुध कुमार ने मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए -२ का निर्णय रद्दी कागज़ की तरह फाड़ दिया। 

ज़ाहिर है जनता  उस षड़यंत्र का हिस्सा नहीं दिखना चाहती जिसकी पटकथा पाकिस्तान जाकर लिखवाई जाती है और कहा जाता है मोदी हटाओ हमें लाओ। 

क्या महाठगबंधन  के पास एक भी मोदी है जो निष्काम भाव से देश हित में २४x ७ x३६५ काम करने की क्षमता और जिगर रखता हो। अगर नहीं तो बजाते रहो गठबंधन की डुगडुगी। और है तो उसे आगे लाओ। भारतधर्मी समाज स्वागत करेगा। वरना अपने आप चुल्लू भर पानी में डूब मरो.  

मंगलवार, 29 मई 2018

नाटक तो अब कर्नाटक में शुरू हुआ है।अभी तक विदूषक की ही मंच पे आवाजाही थी

मनमोहन -२ 

उतना लाचार नहीं है कर -नाटक का मनमोहना-२  जितना की मनमोहना -१ था, तकरीबन -तकरीबन ज़र खरीद गुलाम सा.उसी की सरकार के निर्णय को कांग्रेस के सबसे अल्पबुद्धि राजकुमार ने फाड़ के फैंक दिया था। तब एक शायर ने इस स्थिति पर कहा था :

ज़ुल्म की मुझपर इंतिहा कर दे ,

मुझसा बे -जुबां फिर कोई मिले न मिले। 

  नाटक तो अब कर्नाटक में शुरू हुआ है।अभी तक विदूषक की ही मंच पे आवाजाही थी। 

कुमार -सामी (आसामी नहीं )अपने पिता -श्री  -जी के साथ हुई बदसुलूकी भूले नहीं हैं। गौड़ा -देव-जी  अभी जीवित है। मल्लिका से पाई -पाई का हिसाब लिया जाएगा। 

कैसी दया ?दया और मल्लिका ?

ये राजनीति की उलटबासी है दोस्तों। मंत्रालय बन ने दो।  

रविवार, 20 मई 2018

महाठगबंधन का बिकाऊ माल

महाठगबंधन का बिकाऊ माल 

दो फिसड्डी छात्र थे परीक्षा में नकल करते पकड़े गए। बरसों ये विश्वविद्यालय में डेरा डाले रहे। आखिर इम्तिहान में धर लिए गए। रस्टीकेट कर दिए गए। दोनों ने मिलकर एक स्कूल खोला और उसके प्राचार्य और उपप्राचार्य बन गए। 'कर -नाटक 'में यही हुआ है। 'नाटक' अभी ज़ारी है। इन पंद्रह दिनों में कुछ भी हो सकता है। 'विषकन्या कांग्रेस' और ' जनता द बल बडगौड़ा' दोनों तरफ के विधायकों  में गहरी चिंता व्याप्त है। हालांकि अमित शाह शांत हैं भारतीय जनता पार्टी सुकून में है। लेकिन विधयाकों का रेवड़ बे -चैन है कहीं फिर हमें नज़रबंद न कर दिया जाए।४८ घंटे बड़ी बे -चैनी में बीते थे।  कुछ राजनीति के धंधेबाज़ों की मांग है हमें एक बार फिर 'सुप्रीम -कोर्ट' को आधी रात गए खुलवाना चाहिए। पहले से ही बे -चैन 'अपेक्स -कोर्ट' राजी हो जाएगा और महाठगबंधन को  बहुमत सिद्ध करने के लिए दिए गए समय को अपनी ही हालिया नज़ीर के मद्दे नज़र घटाकर पुन : ४८ घंटे कर देगा।

भारतधर्मी समाज के राष्ट्रीय प्रवक्ता और विचारक डॉ. वागीश मेहता नन्दलाल ने हमसे एक गैर -औपचारिक बातचीत में उक्त उदगार व्यक्त करते हुए जोड़ा: दोनों तरफ बिकने को आतुर विधायक बिकने को तैयार हैं सबको सबकुछ नहीं मिलने वाला है ,बिकाऊ माल सत्ता में अपना हिस्सा न मिलने पर कब जूता निकाल ले इसका कोई निश्चय नहीं। 

 'पुरोहित' यजमान से रुष्ट है वह बिना पानी का नारियल यजमान (कर्नाटक की जनता) के माथे पे झांसा देकर फोड़ने से बाज़ नहीं आएगा। कौन है ये पुरोहित 'नर 'है या 'मादा' ,हमें भी बतलाइये। 

जैश्रीकृष्णा !जयजय  'कर -नाटक 'के किरदार। 

गुरुवार, 3 मई 2018

अनशन की परम्परा को लज्जित ,कलंकित करता अनशन

अनशन की परम्परा को लज्जित ,कलंकित करता अनशन

"राहुल गांधी लाओ देश बचाओ।" पांच घंटे का अनशन करो और फिर पांच घंटे का अलार्म बजते ही छोले भठूरे अन्य खाद्यों पर टूट पड़ो।अनशन से पहले भी कुछ टूंग लो।  गांधी कुमार उर्फ़ राहुल विन्ची को ये मुगालता है ,राष्ट्र पिता मोहनदास कर्म चंदगाँधी को इन्हीं कथित राहुल गांधी की वजह से जाना जाता है। और पांच घंटे का (अन्+अशन =बिना अन्न ग्रहण )नाटक  करके उनके-कच्छे का लालरंग देखके  उन को हनुमान भक्त घोषित करने  वाले चाटुकारों से अपनी जय बुलवाकर वे वर्तमान राजनीतिक प्रबंध का स्थान ले लेंगे। जनेऊ दिखलाकर खुद को सुर्जेवालों से सनातन धर्मी घोषित करवा लो। कोई नादानी सी नादानी है।

किसी सिब्बल ने इन्हें अनशन का अर्थ नहीं समझाया। क्रान्तिवीरों के १३० दिनी अनशन के बारे में नहीं बतलाया। अनशन एक पावित्र्य लिए रहा है। वर्तमान पीढ़ी जान ले नेहरू के वंशज वर्णसंकर ज़रूर  हैं जिन्होंनें संविधान में होने वाले परिवर्तन की तरह गोत्र बार बार -बार बदला है।

गूगल बाबा से पूछ लो पारसियों में कोई गांधी गोत्र नहीं होता। होता तो बचेखुचे पारसियों में कम से कम एक तो और गांधी होता। फ़िरोज़ खान साहब को महात्मा गांधी ने नेहरू के रोने धोने पर  गोद ले लिया था। और फ़िरोज़ खान फ़िरोज़ गांधी हो गए।
भले ला सकते हो ,राहुल लाओ गांधी को कैसे लाओगे जिसे नेहरुवियन तुष्टिकरण की नीति ने कब का मार दिया। उस नाथूराम गोडसे ने भी दो दिन का उपवास रखा था (ईशवर के निकट   रहना उपवास )पाकिस्तान से अंग भंग ट्रेनें हिंदुओं को ला रही  थीं।माहौल में उत्तेजना थी आक्रोश था।  गांधी मारे गए लेकिन तुष्टिकरण का जिन्ना (जिन्न )आज भी जीवित है।