
एक राष्ट्रीय स्पंदन एक आलमी बे -चैनी उनके अंदर लगातार ठांठे मारती रही। बात चाहे पुरूस्कार लौटाऊ लौटंक गैंग की हो ,या संसद में हुश - हुश कर कांग्रेसी सांसदों को हड़काने वाली मल्लिका की ,या फिर सार्वकालिक अबुध कुमार मतिमंद भारतीय राजनीति के राहु की हो।
आज के भू -राजनीतिक माहौल में जबकि ख़तरा अपने ही घर में पैठे जयचंदों अब्दालियों से है ,ऐसे तमाम तरीन खतरों के सामने वे तन के खड़े हो जाते थे। हौसले की कोई नाप माप जोख नहीं होती।
मेरा हर स्तर पर पल्लवन गत ४२ बरसों से उनके स्नेहिल स्पर्श की आंच से वाणी के अपनापे से होता आया है। दूसरों की खुशियों में नाचना उनसे सीखा। जो न नांचे सो अभागा जीवन की एक बड़ी ख़ुशी से महरूम रह जाता है ऐसा हतभाग्य।
उनके साहित्यिक अवदान का मूल्याकन इतिहास करता रहेगा। प्रणाम उनके सनातन अस्तित्व को उनकी दिव्यता को ,उस वेगवती धारा को जो उन्होंने कितनों के अंदर प्रवाहित की है।
प्रणाम उनकी तर्कणा शक्ति को जो तर्क और विज्ञान से आगे निकल कर दर्शन और अध्यात्म विज्ञान की बुलंदियों तक पहुँचती थी। उनके यहां उपनिषद ,आगम निगम ,महज़ धर्म ग्रंथ नहीं थे ,निचोड़ थमाया है उन्होंने अक्सर सबका। उनका बहु -आयामीय व्यक्तित्व स्प्रिचुअल साइकॉलजी के बुनियादी तत्वों से बना हुआ था। सेलेब्रिटीज़ सिर्फ काया बदलते हैं ,अंतरिक्ष -काल में उनका होना निरंतर बना रहता है। ॐ शान्ति !शान्ति !शांति !
शीर्षक :एक पुष्पांजलि श्री वागीश मेहता जी नन्द लाल

